व्यापार

महंगी हो गई EMI! RBI का ऐलान, रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी हुई

jantaserishta.com
8 Feb 2023 10:32 AM IST
महंगी हो गई EMI! RBI का ऐलान, रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी हुई
x
चेन्नई (आईएएनएस)| भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने बुधवार को रेपो दर को 25 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया। बुधवार को एमपीसी की बैठक इस वित्त वर्ष की आखिरी बैठक थी।
रेपो रेट वह दर है जिस पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है।
आरबीआई ने लगातार छठी बार रेपो रेट बढ़ाई है।
बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि एमपीसी ने नीतिगत दर को 25 बीपीएस बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत करने का फैसला किया है।
दर वृद्धि के निर्णय में एमपीसी में विभाजन देखा गया। चार सदस्यों ने वृद्धि के पक्ष में मतदान किया और दो ने इसके विरोध में।
आरबीआई के इस कदम से लोन महंगे हो सकते हैं। आम लोगों की इएमआई बढ़ जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story