व्यापार

ITR में गड़बड़ी सुधारने के लिए मिलेंगे 2 साल, कॉरपोरेट टैक्स में बड़ी कटौती

jantaserishta.com
1 Feb 2022 6:48 AM GMT
ITR में गड़बड़ी सुधारने के लिए मिलेंगे 2 साल, कॉरपोरेट टैक्स में बड़ी कटौती
x

नई दिल्ली: आईटीआर में खामियों को सुधारने के लिए 2 साल तक का वक्त मिलेगा। इसके अलावा कॉरपोरेट टैक्स को 18 फीसदी से घटाकर 15 पर्सेंट कर दिया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 2022 23 का बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री अपने बजट भाषण की बड़ी घोषणाएं पढ़ रही हैं। संसद में बजट पेश करने से पहले केंद्रीय कैबिनेट ने आज पेश होने वाले बजट पर अपनी औपचारिक मुहर लगा दी है। यह बतौर वित्तमंत्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का चौथा और कोरोना संकट के बीच दूसरा आम बजट है। कोरोना काल में रोजगार का संकट और बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। ऐसे में वित्त मंत्री के बजट भाषण पर आज सबकी निगाहें रहेंगी। बता दें कि 5 राज्यों में चुनावों की आचार संहिता लागू है, जिसके चलते चुनावी रियायतों और जनकल्याण की योजनाओं के बीच सामंजस्य बैठा पाना वित्त मंत्री के लिए बड़ी चुनौती होगी। वित्तमंत्री सीतारमन ने 5जी पर कहा कि 2022 में 5-G सर्विस शुरू करेंगे। गांवों तक ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू होगी। हर गांव तक इंटरनेट पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके लिए दूरदराज के गांवों में आॅप्टिकल फाइबर 2025 तक डालने पर जोर दिया जाएगा। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि डिजिटल अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए 'देश स्टैक ई-पोर्टल' शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई—वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा। शहरों में इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन बढ़ाए जाएंगे। शहरों में बैटरी अदला—बदली की जा सकेगी।
वित्तमंत्री ने कहा कि शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेती में भी तकनीक का इस्तेमाल होगा। किसान ड्रोन का इस्तेमाल होगा। इससे फसल मूल्यांकन, भूमि अभिलेख, कीटनाशकों का छिड़काव किया जाएगा।।लैंड रिकॉर्ड्स के डिजिटाइजेशन की योजना पर जोर दिया जाएगा। गेंहू और धान की खरीद के लिए 2.37 लाख करोड़ रुपएये की एमएसपी। पासपोर्ट के बारे में कहा कि 2022—2023 में चिप वाले ई—पासपोर्ट बनाए जाएंगे।

Next Story