व्यापार

10 हजार हर महीने निवेश पर मिलेंगे 16 लाख, जानिए पोस्ट ऑफिस की पूरी स्कीम

jantaserishta.com
8 Jan 2022 8:05 AM IST
10 हजार हर महीने निवेश पर मिलेंगे 16 लाख, जानिए पोस्ट ऑफिस की पूरी स्कीम
x

नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) या सिस्टेमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) जैसे शेयर मार्केट से जुड़े इंस्ट्रुमेंट में निवेश पर आपको कुछ रिस्क उठाना पड़ता है. ऐसे में अगर आप बिना किसी रिस्क के ठीक-ठाक रिटर्न हासिल करना चाहते हैं तो आप पोस्ट ऑफिस के रेकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit) में निवेश कर सकते हैं. यह पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम है जिसमें निवेश बिल्कुल सुरक्षित है.

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट में आप महज 100 रुपये के छोटे से अमाउंट से भी निवेश शुरू कर सकते हैं. इस स्कीम में निवेश के लिए कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है. आप अपने बजट के हिसाब से इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में अकाउंट पांच सालों के लिए खोला जाता है. इसमें आप जितना पैसा जमा करेंगे उसका ब्याज कैलकुलेशन सालाना आधार पर होता है. हालांकि, हर तिमाही के आखिर में इसका भुगतान किया जाता है.
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम पर फिलहाल 5.8 परसेंट का ब्याज मिल रहा है. यह दर 1 अप्रैल 2020 से लागू है. उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार हर तिमाही के पहले छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों का निर्धारण करती है.
अगर आप पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में 10 साल तक हर महीने दस हजार रुपये का भुगतान करते हैं, तो आपको 10 साल बाद 5.8 परसेंट की ब्याज दर से आपको 16 लाख रुपये से भी ज्यादा मिलेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story