व्यापार

महंगे लक्जरी सामान पर 1% TCS लागू

Riyaz Ansari
28 April 2025 11:51 PM IST
महंगे लक्जरी सामान पर 1% TCS लागू
x

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर घोषणा की है कि अब ₹10 लाख से ऊपर कीमत वाले हैंडबैग, घड़ियाँ, जूते, स्पोर्ट्सवियर पर 1% टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) लगाया जाएगा। यह नियम 1 जनवरी 2025 से लागू हो चुका है, जब मोटर वाहनों पर भी ₹10 लाख से अधिक मूल्य पर 1% TCS लागू किया गया था।

यह नया नियम लक्जरी सामान और कलेक्टिबल्स की एक सूची पर लागू होगा, जिसमें घड़ियाँ, कला वस्तुएं (पेंटिंग, मूर्तियाँ), प्राचीन वस्तुएं, सिक्के, स्टांप, याच, हेलीकॉप्टर, लक्जरी हैंडबैग, सनग्लासेस, फुटवियर, उच्च गुणवत्ता वाले स्पोर्ट्सवियर और उपकरण, होम थिएटर सिस्टम और घोड़े शामिल हैं।

TCS खरीदार से सामान की बिक्री के समय लिया जाएगा और इसे आयकर रिटर्न दाखिल करते समय टैक्स देनदारी के खिलाफ समायोजित किया जा सकेगा।

यह कदम सरकार के उच्च मूल्य वाली खर्चों पर निगरानी बढ़ाने और लक्जरी सामान क्षेत्र में वित्तीय पारदर्शिता को बढ़ावा देने की नीति के तहत लिया गया है।

Next Story