व्यापार

1 अरब महिलाओं ने किया डीटीसी में मुफ्त सफर

Teja
19 Feb 2023 9:44 AM GMT
1 अरब महिलाओं ने किया डीटीसी में मुफ्त सफर
x

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने पिछले 3 साल में 1 अरब महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर कराकर एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है। दिल्ली सरकार के मुताबिक डीटीसी बसों में जनवरी 2023 के आखिर तक 100 करोड़ पिंक टिकट जारी किए गए हैं। दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की शुरुआत अक्टूबर 2019 में की गई थी। दिल्ली सरकार इस वक्त में डीटीसी और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड के तहत 7379 बसों का संचालन करती है। हालांकि सरकार की योजना इन बसों की संख्या को 2025 तक बढ़ाकर 10480 करने की है इस मौके पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि न केवल सरकार के लिए बल्कि दिल्ली के सभी नागरिकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण क्षण है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने यह दिखाया है कि कैसे मुफ्त यात्रा शहर में महिलाओं को सशक्त बना सकती है। पिछले कुछ सालों में महिला बस यात्रियों की बढ़ती संख्या इस योजना की सफलता को दर्शाती है। इस योजना से दिल्ली में रोज़ाना सफर करने वाली महिलाओं को काफी लाभ मिला है। दिल्ली सरकार ने इन वर्षों में जारी किए गए पिंक पास पर कुल 1000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। दिल्ली सरकार का दावा है कि दिल्ली भारत का पहला राज्य है जहां इतने बड़े पैमाने पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना चल रही है। सार्वजनिक परिवहन शहर के विकास का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

दिल्ली जैसे शहर में जहां फ्लैट्स दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का व्यापक नेटवर्क मौजूद हैइसके बावजूद बस यात्रियों की संख्या में पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। 2022 में डीटीसी और डीआईएमटीएस बसों में रोजाना औसतन 36 लाख यात्रियों ने सफर किया जो कुछ महीनों में हर दिन 40 लाख तक भी पहुंची है। पिछले साल पिंक टिकट के ज़रिये दिल्ली सरकार की बसों में मुफ्त यात्रा करने वाली महिला यात्रियों का प्रतिशत कुल यात्रियों का लगभग 32 प्रतिसत था। आकंड़ों के मुताबिक दिल्ली में सरकारी बसों (डीटीसी और डीआईएमटीएस) में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे कोविड से पहले स्थिति में लौट रही है।

2019-20 में दिल्ली की बसों में सवारियों की संख्या 160 करोड़ से ज़्यादा थी। साल 2020 और 2021 में कोविड के कारण यह घटकर 2020-21 में 71 करोड़ और 2021-22 में 93 करोड़ रह गई थी। अप्रैल 2022 से यह संख्या लगातार बढ़ी है और इस वक्त यात्रियों की संख्या लगभग 125 करोड़ तक पहुंच चुकी है। यह प्री कोविड यात्रियों की संख्या का लगभग 75 प्रतिसत है। इन सालों में अक्टूबर 2019 में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की शुरुआत के बाद सेपिंक टिकट इस्तेमाल करने वाली महिला यात्रियों की संख्या 2020-21 में 25 प्रतिसत और 2021-22 में 28 प्रतिसत के मुकाबले 2022-23 में बढ़कर अब तक लगभग 33 प्रतिसत हो गई है।

Next Story