Jio Plaza के उद्घाटन ,रणवीर सिंह अपने अनोखे अंदाज में नीता अंबानी की तारीफ

jantaserishta.com
2 Nov 2023 2:35 PM IST
Jio Plaza के उद्घाटन ,रणवीर सिंह अपने अनोखे अंदाज में नीता अंबानी की तारीफ
x

मंगलवार शाम को मुंबई में बी-टाउन सितारों का जमावड़ा लगा। मौका था रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल के उद्घाटन कार्यक्रम का। जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर, सलमान खान, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, जॉन अब्राहम, करीना कपूर खान और अरिजीत जैसे कई सेलिब्रिटीज पहुंचे।

इस इवेंट में अंबानी बहुओं का लुक भी खूब चर्चा में रहा। नीता अंबानी भी पहले की तरह ही खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान रणवीर सिंह एक अलग ही जलवे में नजर आए। जब वह मंच पर पहुंचे तो पूरी महफिल लूट ली। रणवीर सिंह ब्लैक आउटफिट में हैंडसम और हंक लग रहे थे। इस दौरान उन्होंने रैंप वॉक कर सभी का दिल जीत लिया।

रणवीर सिंह जब मंच पर आए तो उन्होंने पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। रणवीर सिंह ने भी अपने अनोखे अंदाज में नीता अंबानी की खूब तारीफ की। उन्होंने नीता की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा, ‘हमारी नीता भाभी की खूबसूरती वाह-वाह है।’ जिस पर सभी हंसते नजर आए। रणवीर सिंह ने नीता अंबानी की तारीफ करते हुए कहा- ‘दुनिया उन्हें नीता मुकेश अंबानी के नाम से जानती है लेकिन हम प्यार से उन्हें नीता भाभी कहते हैं।

हमारी नीता भाभी वाह! रणवीर सिंह जहां नीता अंबानी की तारीफ कर रहे थे, वहीं वहां मौजूद मुकेश अंबानी मुस्कुराते नजर आए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद इसे काफी पसंद किया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story