मुंबई में सबसे बड़े मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा का उद्घाटन में सितारों से सजी शाम

jantaserishta.com
1 Nov 2023 8:07 AM GMT
मुंबई में सबसे बड़े मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा का उद्घाटन में सितारों से सजी शाम
x

मुंबई : देश के सबसे बेहतरीन बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने 31 अक्टूबर को मुंबई में सबसे बड़े मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा का उद्घाटन किया। यह शानदार मॉल 1 नवंबर से जनता के लिए खुलेगा, लेकिन उससे एक दिन पहले मुंबई में लॉन्च इवेंट की शोभा बढ़ाने बॉलीवुड सितारे पहुंचे। जियो वर्ल्ड प्लाजा मॉल के लॉन्च इवेंट में सितारों के अलावा क्रिकेटरों और उद्योगपतियों ने भी रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सलमान खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक और जान्हवी से लेकर सोनम तक कई सितारों ने रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखेरा।

सलमान खान से लेकर दीपिका तक, इन सितारों ने लूटी महफिल
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जहां भी जाते हैं अपनी मौजूदगी से माहौल बना देते हैं। ऐसा ही कुछ जियो वर्ल्ड प्लाजा के इवेंट में भी देखने को मिला, जहां सलमान खान ब्राउन पैंट के साथ ब्लैक जैकेट और ब्लैक टी-शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे थे। वह रेड कार्पेट पर वैभवी मर्चेंट्स से लेकर कुछ लोगों को गले लगाते नजर आए। उनके अलावा इस इवेंट में बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण वेस्टर्न लुक में नजर आईं। इस खास मौके पर उन्होंने ऑफ-शोल्डर ग्रे कलर की ड्रेस चुनी, जिसके साथ उन्होंने लॉन्ग बूट कैरी किए। गले में हीरों का हार पहने और बालों को बांधे दीपिका का ये मेसी लुक देखने लायक है।

आलिया से लेकर रणवीर तक
जियो वर्ल्ड प्लाजा में हुए इस इवेंट में कई स्टार्स का देसी अंदाज तो कुछ स्टार्स का वेस्टर्न अंदाज देखने को मिला। इस इवेंट में जहां रणवीर सिंह फुल ब्लैक धोती और कोट में नजर आए तो वहीं दूसरी ओर शहनाज गिल भी रेड गाउन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इसके अलावा इस इवेंट के लिए रश्मिका मंदाना ने गोल्डन और व्हाइट शॉर्ट ड्रेस चुनी। अथिया शेट्टी क्रॉप टॉप और प्रिंटेड कोट पैंट में पिता सुनील शेट्टी के साथ पोज देती नजर आईं। इसके अलावा जॉन अब्राहम, तमन्ना भाटिया, करण जौहर, नोरा फतेही, जेनेलिया-रितेश, राजकुमार पत्रलेखा और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने अपने लुक से फैन्स को दीवाना बनाया.

सारा से लेकर सोनम तक, इन सितारों ने दिखाया अपना देसी अंदाज
इस इवेंट में ग्लैमर का तड़का लगाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस भी पीछे नहीं रहीं। जियो वर्ल्ड प्लाजा इवेंट के लिए जहां कई एक्ट्रेसेस ने वेस्टर्न आउटफिट्स को चुना, वहीं इवेंट में जान्हवी कपूर पेस्टल कलर के शिमरी लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं। इसके अलावा सारा अली खान भी गोल्डन आउटफिट और डीप नेक चोली में रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखेरती नजर आईं। बॉलीवुड फैशनिस्टा सोनम कपूर ने इस इवेंट के लिए गोल्डन कलर का लहंगा, कलरफुल चोली के साथ गोल्डन ज्वैलरी चुनी, जिसमें वह कमाल की लग रही थीं।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |

Next Story