बिहार

लिंग आधरित हिंसा के विरूद्ध नई चेतना अभियान पहल बदलाव की ओर का किया गया समापन

21 Dec 2023 5:21 AM GMT
लिंग आधरित हिंसा के विरूद्ध नई चेतना अभियान पहल बदलाव की ओर का किया गया समापन
x

लखीसराय। महिला एवम बाल विकास निगम के तत्वाधान में लिंग आधरित हिंसा के विरूद्ध नई चेतना अभियान पहल बदलाव की ओर अंर्तगत चल रहे अभियान का समापन किया गया। मध्य विद्यालय राजौना चौकी में सखी वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक पुनम कुमारी के द्वारा छात्रों को लिंग आधरित हिंसा और लैंगिक असमानता के बारे …

लखीसराय। महिला एवम बाल विकास निगम के तत्वाधान में लिंग आधरित हिंसा के विरूद्ध नई चेतना अभियान पहल बदलाव की ओर अंर्तगत चल रहे अभियान का समापन किया गया। मध्य विद्यालय राजौना चौकी में सखी वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक पुनम कुमारी के द्वारा छात्रों को लिंग आधरित हिंसा और लैंगिक असमानता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। बाल मजदूरी नहीं करना है यदि कोई बाल मजदूरी करता है तो प्रशासन के द्वारा कानूनी कार्रवाई किया जाता है, बाल मज़दूरी करना गैर कानूनी काम है, बाल से सम्बन्धित कोई समस्या होता है तो 1098 पर काल कर सकते हैं या फिर कार्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं। बाल विवाह भी नहीं करना है, बाल विवाह से शारीरिक, मानसिक व आर्थिक क्षति होता है जिसे कभी भी भारपाई नहीं किया जा सकता है। बाल विवाह के लिए यदि कोई दबाव बनाया जाता है तो आप 181पर कॉल कर मदद भी ले सकते हैं। इस दौरान यदि आपके साथ कोई हिंसा होती है तो डटकर उसका विरोध कीजिए और वन स्टॉप सेंटर में आकर समस्या दर्ज कर सकते हैं।

बाल मज़दूरी व बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर से दिया जाने वाला सुविधा के बारे में भी जानकारी दिया गया।जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि विगत 25 नवंबर को जिलाधिकारी के द्वारा लैंगिक समानता व लिंग आधरित हिंसा के विरुद्ध नई चेतना अभियान पहल बदलाव की ओर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था, जो 20 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस के अवसर पर औपचारिक समापन किया गया। उन्होंने बताया कि जिला अंर्तगत विभिन्न स्कूल, कॉलेज, आगनबाड़ी केंद्र, जीविका के समूह के बीच लिंग आधरित हिंसा व भेदभाव,मद्द् निषेध, चाइल्ड हेल्प लाइन, आरटीई, पॉश एक्ट, आईसीसी, पेंटिंग व सपथ इत्यादि विषयों पर जागरुकता कार्यक्रम व रैली का आयोजन किया गया।

जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यक, कॉलेज के प्राचार्य, जीविका दीदी, आगनबाडी सेविका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका इत्यादि ने सहयोग किया। मध्य विद्यालय रजौना चौकी के छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि कोई भी किशोरी या महिला स्वाबलंबन या किसी भी प्रकार के मदद के लिए जिला हब कार्यालय में आकर अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं, जिसे सम्बंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर दूर किया जा सकता है।मौके पर लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार,प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार, सहायक शिक्षक सुनील कुमार, प्रवीण कुमार शिक्षिका काजल कुमारी, रिंकी कुमारी सहित दर्जनों छात्र- छात्राऐं मौजूद थी।

    Next Story