बिहार

सीवान में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या

13 Feb 2024 9:02 AM GMT
सीवान में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या
x

सीवान : बिहार के सीवान में बदमाशों ने एक युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी आशुतोष सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नौतन थाना क्षेत्र …

सीवान : बिहार के सीवान में बदमाशों ने एक युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी आशुतोष सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नौतन थाना क्षेत्र के गोसाई टोला गांव के पास लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव देखा, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। युवक के सिर में गोली मारी गई थी। खून से सना शव देखकर लोगों वे घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। फिलहाल हत्या की यह वारदात पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है।

    Next Story