बिहार

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को समारोह पूर्वक दी गई भावभीनी विदाई

Jantaserishta Admin 4
2 Dec 2023 12:16 PM GMT
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को समारोह पूर्वक दी गई भावभीनी विदाई
x

लखीसराय। नगर स्थित पुरानी बाजार उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आज सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य विजय वडिंग की समारोह पूर्वक विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण भारती के संस्थापक राम विलास शाण्डिल्य द्वारा पी बी उच्च माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक विजय वडिंग के विदाई समारोह में अंग वस्त्र तथा पौधा प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। वृक्षारोपण का नेतृत्व पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के शैक्षणिक आयाम प्रांत प्रमुख शिक्षक अरविन्द कुमार ने किया।

मौके पर राम विलास लास शाण्डिल्य ने कहा कि विजय वडिंग के नेतृत्व में पी बी उच्च विद्यालय परिसर में 5 वर्षों में पर्यावरण संरक्षण का कार्य बहुत ही अच्छा हुआ। क्रमानुसार मौके पर उपस्थित तमाम लोगों ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की स्वस्थ एवं दीर्घजीवी जीवन की कामनाएं की।

कार्यक्रम में विजय वडिंग के साथ प्रीतम महतों,रूपेश कुमार,अरविन्द कुमार,मनोरमा कुमारी,मुरारी कुमार,सोनी कुमारी,प्रियदर्शिनी,अल्का रानी ,रूबी कुमारी,महेन्द्र महतों,श्याम कुमार,अशोक कुमार,चन्द्र किशोर कुमार,श्री प्रवीण,विनय मोहन,विमलेश कुमार चौधरी,संजय कुमार ,डा मृत्युन्जय कुमार,राम पुकार सिंह,श्याम नंदन सिंह,संजीव कुमार,सहदेव प्र सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

Next Story