बिहार

जफरा गांव में प्रेम प्रसंग में युवती ने की आत्महत्या

Shantanu Roy
3 Nov 2023 11:53 AM IST
जफरा गांव में प्रेम प्रसंग में युवती ने की आत्महत्या
x

दरभंगा: सोनकी ओपी क्षेत्र के जफरा गांव में प्रेम प्रसंग में लड़के के धोखा देने से आहत युवती ने की शाम आत्महत्या कर ली. युवती ने घर की छत पर एस्बेस्टस की पाइप में दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतका की पहचान परविंदर लाल देव की पुत्री निधि कुमारी (8) के रूप में हुई है.

प्रेमी व उसके परिजनों पर दर्ज है प्राथमिकी मृतका निधि कुमारी ने प्रेमी अमन कुमार द्वारा सालों से यौन उत्पीड़न करने को लेकर गत 23 अक्टूबर को सोनकी ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी था. प्राथमिकी में उसने कहा था कि वह अपनी मां व बहन के साथ 2 अक्टूबर को सोनकी में दुर्गा पूजा देखने गई थी. वहां से अमन का स्त सुमित कुमार बाइक पर बिठाकर पेट्रोल पंप के पास केक हाउस में ले गया. वहां कई अन्य लड़के भी थे.
खाने-पीने के बाद सभी लड़के बाहर निकल गए. उसके बाद अमन ने केक हाउस का शटर गिराकर उसका शारीरिक उत्पीड़न किया. शाम में अन्य लोगों को शटर के अंदर लड़का-लड़की के होने की जानकारी होने पर शटर उठाया गया. तब उसके अंदर से नों बाहर निकले थे. लड़की को ग्रामीणों ने उसके घर भेज दिया था. लड़की के परिजन शादी का प्रस्ताव लेकर लड़के के घर गए लेकिन वहां लड़के के पिता सुधीर लालदेव, मां पूनम देवी, मामा एवं अन्य रिश्तेदारों ने उनके माता-पिता के साथ बदसलू करते हुए शादी से इनकार कर दिया था. इसके बाद युवती ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
उसी दिन के बाद से युवती तनाव में रह रही थी.

Next Story