बिहार

हाथ-पैर बांध कर बुजुर्ग की हत्या

Shantanu Roy
2 Nov 2023 9:13 AM GMT
हाथ-पैर बांध कर बुजुर्ग की हत्या
x

छपरा: छपरा के मांझी में दो दिनों से लापता व्यक्ति का शव बुधवार की दोपहर बाद खेत के बीच घने झाड़ियों से मिला है। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी अशोक शाह के रूप में हुई है। अशोक शाह सोमवार से लापता थे। बुधवार को शव बरामद हुआ है। शख्स की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। शव के पास से रस्सी और अंगौछा बरामद हुआ है। हाथ पांव बांधकर धारदार हथियार से गला रेता गया है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

परिजनों ने लापता वृद्ध को ढूंढने के लिए उसका फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस बीच वृद्ध की हत्या की मनहूस खबर पाकर घर में कोहराम मच गया। मांझी थानाध्यक्ष आशिक कुमार दास ने बताया कि थाना क्षेत्र के दुर्गापुर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शक्स सोमवार से लापता था। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story