भारत
बड़ी खबर : कार ने सड़क किनारे कड़ी ट्रक को मारी टक्कर, 2 की हालत गंभीर
Nil dhankar
15 Aug 2021 1:31 AM IST

x
घटना के संबंध में बताया जाता है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क :- शेखपुरा जिले के हथियामा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिमनी मोड़ के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें दो लोग गाड़ी में दब गये। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। गैस कटर के जरीये दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी तेज रफ्तार में शेखपुरा-बरबीघा 333-ए को पार कर रहा था। इसी बीच सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था की फॉर्च्यूनर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जबकि गाड़ी में बैठे दो लोग गाड़ी में ही दब गए।
स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जिसके बाद स्थानीय लोग गैस कटर के माध्यम से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस यातायात को बहाल करने में जुटी है। घायलों की पहचान पटना निवासी शैलेन्द्र सिंह और लक्ष्मीकांत के रूप में की गई है जो झारखंड के मधुपुर से पटना लौट रहे थे तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
Next Story





