लेख

महाराजा रणजीत सिंह द्वारा लाहौर पर कब्ज़ा

Sonam
6 July 2023 4:22 AM GMT
महाराजा रणजीत सिंह द्वारा लाहौर पर कब्ज़ा
x

भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 06 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1656- सिखों के आठवें गुरू हर किशन का जन्म। 1753- संसद के अधिनियम द्वारा ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना। 1758- आधुनिक त्रावणकोर के निर्माता राजा मार्तंड वर्मा का निधन। 1763- मीर जाफर की बंगाल के नवाब के रूप में दोबारा ताजपोशी। 1799- महाराजा रणजीत सिंह का लाहौर पर कब्जा। 1898- अमेरिका ने हवाई द्वीप पर अधिकार किया। 1941- नाजियों ने यूरोपीय देश लिथुआनिया में 5,000 यहूदियों को मौत के घाट उतारा। 1943- रास बिहारी बोस ने आजाद हिंद फौज की कमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सौंपी। 1948- दामोदर घाटी निगम की स्थापना।

1955- भारत में सर्वप्रथम वन्य प्राणी दिवस मनाया गया। 1978- सोलोमन द्वीप ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली। 1979- सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया। 1980- ईरान में शरिया कानून लागू हुआ। 1981- भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ। 1998- सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली ने पहले विकेट के लिये 252 रनों की रिकार्ड साझेदारी की। 1999- फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस के नये टीके की खोज। 2003- नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी।

2005- लंदन में इस्लामी चरमपंथियों ने शहर में बम लगाकर 50 से ज्यादा लोगों की जान ली। 2008- काबुल में भारतीय दूतावास पर हुए हमले में 41 लोग मारे गये। 2011- हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ पार्ट 2’ का लंदन में प्रीमियर हुआ। 2019 - अमेरिका ने लगातार दूसरी बार फुटबॉल वुमन्स वर्ल्ड कप जीता। 2020- अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला किया।

Next Story