Madhubani of Bihar ; बिहार का मधुबनी क्यों है खास

Update: 2024-06-28 15:34 GMT
Bihar Tourism: बिहार हमारे देश भारत का एक बहुत ही प्रमुख Stateहै। यह अपने इतिहास, संस्कृति और पौराणिक स्थलों के लिए जाना जाता है। बिहार एक तरह से काफ़ी समृद्ध राज्य है बावजूद इसके जब घूमने की बात आती है, तो लोग अक्सर किसी हिल स्टेशन पर जाने की बात करने लगते हैं। नोर्थईस्ट और साउथ इंडिया में घूमने की प्लानिंग करने लगते हैं। लेकिन बिहार में कई ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जो किसी को भी अपनी तरफ़ आकर्षित कर सकते हैं। यह लोगों को अपने यहाँ आने पर मजबूर कर देते हैं। यदि आप भी बिहार घूमने का मन बना रहर हैं तो इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएँगे जहां आपको अपनी बिहार यात्रा के दौरान ज़रूर जाना चाहिए।
नालंदा बिहार का एक बहुत ही प्रमुख और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह जगह अपना एक ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व भी रखता है। भारत का सबसे पुराना विश्वविद्यालय, नालंदा इसी जगह पर स्थित है। जिसकी वजह से इस जगह की भारत के साथ साथ एक वैश्विक ख्याति भी है। ऐसा माना जाता है कि अंतिम जैन तीर्थंकर, महावीर ने इस जगह पर 14 मानसून सीजन बिताए थे। कहा जाता है कि बुद्ध ने नालंदा में भाषण दिया था। इस जगह की ख्याति इतना ज़्यादा थी कि प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेन त्सांग ने इस जगह पर दो साल बिताया। नालंदा के अधिकांश हिस्से अब खंडहर में तब्दील हो चुके हैं लेकिन यह जगह निश्चित रूप से देखने लायक है।
पटना – Patnaगंगा के दक्षिणी तट पर स्थित पटना हमारे देश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह जगह अपनी ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व भी रखती है। इस जगह को प्राचीन भारत में पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था। यह शहर दुनिया के सबसे पुराने बसे हुए शहरों में से एक माना जाता है। इस जगह पर आपको पर्यटन स्थल के साथ साथ कैट तरह के दर्शनीय स्थल भी मिल जाएँगे। पटना अंतिम सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का जन्मस्थान माना जाता है। इस जगह पर आकर आप तख्त श्री पटना साहिब, गुरुद्वारा गोबिंद घाट, गुरुद्वारा गुरु का बाग, गुरुद्वारा पहिला बड़ा, पटना संग्रहालय, किला हाउस देख सकते हैं।
बोधगया बिहार ही नहीं बल्कि हमारे देश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। जिसकी वजह से दुनिया भर से लोग इस जगह पर आते हैं। यह एक हिंदू और बौद्ध तीर्थस्थल के लिए जाना जाता है। इस जगह पर एक वाट वृक्ष है, ऐसा माना जाता है कि इसी पेड़ के नीचे बुद्ध भगवान को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। फल्गु नदी के तट पर बसा यह शहर जितना पौराणिक है उतना ही आधुनिक। इस जगह पर आकर आप कई मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों को देख सकेंगे। इस जगह पर वर्षों तक मौर्य और गुप्त वंश का शासन रहा है। इस जगह पर आकर आप बोधगया, महाबोधि मंदिर, मगला गौरी तीर्थ, विष्णुपद मंदिर, डुंगेश्वरी गुफा मंदिर, बोधि वृक्ष और मठ देख सकते हैं।
वैशाली बिहार का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। इस जगह का बहुत ही ज़्यादाHistoricalमहत्व है। इस जगह पर खुदाई में कई ऐसी चीज़ें मिली हैं जो भारत के समृद्ध इतिहास की गवाह हैं। जिसकी वजह से पर्यटन स्थल के साथ साथ इस जगह को एक पुरातात्विक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। वैशाली कभी लिच्छवी शासकों की राजधानी थी। यह अंतिम जैन तीर्थंकर भगवान महावीर जी का जन्मस्थान भी है। महावीर जी का जन्म पूर्व वैशाली गणराज्य के एक गांव में हुआ था जिसका नाम कुंडलग्राम है। इस जगह पर आकर आप अवशेष स्तूप, राज्याभिषेक टैंक, कुटागरशाला विहार, विश्व शांति शिवालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संग्रहालय देख सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->