मैकेनिक की मौत का LIVE वीडियो, AC का कंप्रेसर फटा, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

वीडियो हुआ वायरल.

Update: 2025-03-13 15:53 GMT
नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा में एयर कंडीशनर की मरम्मत करते वक्त कंप्रेसर में विस्फोट होने से 40 वर्षीय मैकेनिक की मौत हो गई. पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी है. पुलिस ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के शाहदरा स्थित कृष्णा नगर इलाके में बुधवार शाम करीब 4 बजे एसी की मरम्मत करते वक्त कंप्रेसर में विस्फोट होने से 40 वर्षीय मैकेनिक की मौत हो गई.
एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय दुकान पर काम करने वाला व्यक्ति एक घर में एसी की मरम्मत कर रहा था, तभी उसका कंप्रेसर फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में मैकेनिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
उन्होंने बताया कि मैकेनिक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एसी की बाहरी यूनिट में विस्फोट होता हुआ दिखाई दे रहा है. इसमें मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया.
Tags:    

Similar News