VIDEO: शख्स ने किया सर्कस में ऐसा करतब, फिर...

Update: 2025-06-30 08:14 GMT
Man Grabs Pajama Instead of Legs: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो कभी-कभी इतनी हंसी ला देते हैं कि इंसान चाहकर भी खुद को रोक नहीं पाता. ऐसा ही एक ताज़ा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर छाया हुआ है, जिसे देखकर लोगों को सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'फिर हेरा फेरी' की याद आ गई. खासतौर पर फिल्म का वो पॉपुलर सीन, जब बाबू भैया सर्कस में करतब करते हुए अचानक एक मजेदार हादसे का शिकार हो जाते हैं.
क्या है वीडियो में खास? 
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रस्सी के सहारे हवा में करतब दिखा रहा है. वह एक छोर से दूसरे छोर की ओर बड़ी ही फुर्ती से बढ़ रहा है. सामने एक और व्यक्ति उल्टा लटका हुआ है और उस परफॉर्मर को उसके पैरों को पकड़ना है, लेकिन जैसे ही वह पास पहुंचता है, गलती से उसके पैजामे को पकड़ लेता है, जैसे ही वह थोड़ा पीछे जाता है, पैजामा निकल जाता है और देखते ही देखते शख्स मंच से उतरकर तेजी से वहां से भाग जाता है. यह पूरा दृश्य इतना हास्यास्पद था कि जिसने भी देखा, उसकी हंसी नहीं रुकी. यह वीडियो एक परफॉर्मेंस के दौरान रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन पल भर में कॉमेडी शो में तब्दील हो गया.
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर मचा धमाल 
यह वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, गलती से मिस्टेक हो गया. ये एक लाइन ही काफी थी लोगों का ध्यान खींचने के लिए. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को करीब 1.98 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लगातार व्यूज और लाइक्स बढ़ रहे हैं. लोग इस वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. किसी ने लिखा, ये है असली लाइव कॉमेडी शो, तो किसी ने इसे 'फिर हेरा फेरी पार्ट 3' तक करार दे दिया. कुछ यूजर्स ने तो यह भी कहा कि ऐसे ही वीडियो दिन की थकान मिटा देते हैं.
Tags:    

Similar News