VIDEO: सरेआम स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे को किया KISS, फिर...

Update: 2025-06-18 08:18 GMT
Bride Kisses Groom On Stage Video: आजकल शादियों का सीजन है. ऐसे में सोशल मीडिया पर शादियों के दौरान दूल्हा-दुल्हन के कुछ ऐसे वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का डांस स्टेज के बीच किस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद से इंटरनेट पर यूजर्स मिले-जुले रिएक्शन दे रहे हैं.
दुल्हन ने दूल्हे को स्टेज पर किया KISS
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर हैं. पहले दूल्हा-दुल्हन की नजर नोटों से उतारता है, उसके बाद दुल्हन भी नोटों से दूल्हे की नजर उतारती है. उसके बाद दुल्हन दूल्हे की बलाई लेती है और स्टेज पर सभी के सामने उसे किस करने लगती है. स्टेज पर खड़े और लोग एक टक ये नजारा देखते रह जाते हैं और हूटिंग करने लगते हैं. सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन की शादी का यह वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है.
यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर यूजर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ये होती है लव मैरिज भाई. एक यूजर ने दुल्हन का दूल्हे के प्रति इस कदर प्यार देखकर कहा कि, कौन से भगवान की पूजा किया है भाई. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि, गांव में स्टेज पर दूल्हे को इस तरह से किस करने के लिए हिम्मत चाहिए, सैल्यूट है आपको. एक और यूजर का कहना है कि, ये सब दिखावा बस दो दिन का है. इस कपल ने अपनी शादी के और कई वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिसमें वे स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं, तो वहीं दुल्हन ने अपनी हल्दी का वीडियो भी शेयर किया है.
Tags:    

Similar News