ज़ेलेंस्की का आरोप: चीन से लड़ाके भर्ती कर रहा रूस, बीजिंग ने दी प्रतिक्रिया
World वर्ल्ड: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस पर चीन में संगठित रूप से लड़ाके भर्ती करने का गंभीर आरोप लगाया है। ज़ेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेन की खुफिया एजेंसियों ने कम से कम 155 चीनी नागरिकों की पहचान की है, जो रूस की ओर से युद्ध में शामिल हैं। हाल ही में यूक्रेनी बलों ने दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार भी किया है।
चीन ने इन आरोपों को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए खारिज कर दिया। वहीं रूस ने भी इन आरोपों को झूठा बताया और कहा कि चीन इस युद्ध में संतुलित रुख अपनाए हुए है।