रूसी हमले से दुनिया की अर्थव्यवस्था धड़ाम, NATO की चेतावनी- 100 जंगी जहाज तैनात किए

Update: 2022-02-24 11:44 GMT

ब्रुसेल्स: नाटो (NATO) ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि रूस को अपनी सैन्य कार्रवाई रोकते हुए फौरन यूक्रेन से हट जाना चाहिए. रूस को अंतर्राष्ट्रीय नियमों को सम्मान करना चाहिए. रूस की नीयत दुनिया देख रही है, वो यूक्रेन पर अपनी ताकत का इस्तेमाल कर रहा है.


Full View


नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने यूक्रेन पर रूस की कार्रवाई को अकारण और अनुचित हमला करार दिया. उत्तरी अटलांटिक परिषद की एक असाधारण बैठक के बाद ब्रुसेल्स (बेल्जियम ) स्थित NATO मुख्यालय में मीडिया को स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, "हम रूस से अपनी सैन्य कार्रवाई को तुरंत रोकने और यूक्रेन सहित उसके आसपास से अपने सभी बलों को वापस लेने को कहते हैं.
NATO महासचिव ने रूस से अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानूनों का पूरी तरह से सम्मान करने और सभी जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित रखने और उन तक जरूरी सहायता की अनुमति देने का आह्वान किया.

Full View

Tags:    

Similar News