World: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन को शिक्षक प्रशिक्षण फंड में कटौती की अनुमति दी

Update: 2025-04-05 15:08 GMT

World वर्ल्डअमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को शिक्षक प्रशिक्षण अनुदानों में कटौती की अनुमति दे दी है। यह निर्णय डाइवर्सिटी, इक्विटी और इनक्लूजन (DEI) से जुड़ी योजनाओं पर की जा रही सख़्ती के तहत लिया गया है। शुक्रवार को अदालत ने 5-4 के फैसले में बोस्टन स्थित जिला न्यायाधीश म्योंग जॉन द्वारा दिए गए उस आदेश को रोक दिया जिसमें आठ डेमोक्रेटिक राज्यों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की फंडिंग बहाल करने को कहा गया था।

यह ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद सर्वोच्च न्यायालय से मिला पहला बड़ा निर्णय माना जा रहा है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह फंडिंग "विभाजनकारी विचारधाराओं" को बढ़ावा दे रही थी, जबकि विरोधी पक्ष का कहना है कि इससे शिक्षा प्रणाली और शिक्षक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

ट्रंप सरकार ने शिक्षा विभाग को कमज़ोर करने और DEI पहलों को खत्म करने की दिशा में कदम तेज़ कर दिए हैं। अदालत के इस फैसले के बाद शिक्षक संगठनों और नागरिक अधिकार समूहों में चिंता बढ़ गई है, जबकि रिपब्लिकन समर्थक इसे नीतिगत जीत के रूप में देख रहे हैं


Tags:    

Similar News