World वर्ल्ड: यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस ने रातभर मिसाइल हमला किया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। यह हमला कई हफ्तों बाद हुआ सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है, जिससे शहर के कई इलाकों में आग लग गई और भारी नुकसान हुआ।
यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका ने हाल ही में रूस और यूक्रेन के बीच दो संघर्ष विराम समझौतों की बात कही थी, जिनमें एक समझौता ऊर्जा ठिकानों को निशाना न बनाने को लेकर था।
लोगों को रात में मेट्रो स्टेशनों और बंकरों में शरण लेते देखा गया। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि हमला किन ठिकानों पर केंद्रित था, लेकिन नुकसान का दायरा बड़ा बताया गया है।