World वर्ल्ड: यूक्रेन के क्रिवी रीह शहर पर रूस Russia ने मिसाइल हमला किया, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में छह छोटे बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला शुक्रवार को हुआ और यह राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के गृहनगर में किया गया।हमले से कई घरों और इमारतों को भारी नुकसान हुआ। कुछ जगहों पर आग लग गई और सड़क पर लोगों के शव दिखाई दिए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक नवजात बच्चा भी है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि रूस ने सीधे आम लोगों को निशाना बनाया है। उन्होंने विश्व भर से अपील की है कि रूस पर और कड़ा दबाव बनाया जाए ताकि ऐसे हमले रोके जा सकें।सरकारी टीमें घटनास्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव का काम कर रही हैं। कई लोगों को मलबे से निकाला गया है और अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यूक्रेन सरकार ने इस हमले को युद्ध अपराध बताया है

Tags: