World: व्हाइट हाउस को पत्रकारों की एंट्री रोकने पर कोर्ट की फटकार

Update: 2025-04-09 15:04 GMT

World वर्ल्डएक अमेरिकी संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस को आदेश दिया है कि वह एसोसिएटेड प्रेस (AP) के पत्रकारों पर लगाए गए प्रतिबंध हटाए। यह मामला तब सामने आया जब एपी ने ट्रंप द्वारा ‘गल्फ ऑफ मैक्सिको’ का नाम बदलकर ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ करने के आदेश को न मानते हुए अपनी रिपोर्टिंग में पुराना नाम जारी रखा।

जज ट्रेवर मैकफैडन, जो ट्रंप के कार्यकाल में नियुक्त हुए थे, ने कहा कि जब सरकार कुछ पत्रकारों को ओवल ऑफिस और अन्य कार्यक्रमों में एंट्री देती है, तो वह किसी को विचारों के आधार पर बाहर नहीं कर सकती। आदेश रविवार से प्रभावी होगा ताकि प्रशासन को अपील का समय मिल सके। अंतिम फैसला आने वाले महीनों में आएगा



Tags:    

Similar News