नई दिल्ली: कहते हैं कि प्यार किसी भी समझदार इंसान की मति भ्रम कर सकती है। क्या कोई इतना भी प्यार में पागल हो सकता है कि पहले तो वो उसी से धोखा खा जाए और सबकुछ जानने के बाद भी उसके लिए डकैतियां करने लगे। लड़की ने जिस चोर को उसने अपना सबकुछ माना, उसने उसी को लाखों की चपत लगा दी। सबकुछ जानने के बाद भी वह उसके लिए डकैतियां करने लगी। लड़की का अंजाम यह हुआ कि अब वो सलाखों के पीछे है और सजा काट रही है। इस लड़की की कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी।
मामला चीन के शहर शंघाई का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 40 साल की एक महिला को एक धोखेबाज से प्यार हो गया। हू नाम की एक महिला को पिछले साल मई में ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर चेन नाम के एक व्यक्ति से प्यार हो गया। चेन ने हू को विश्वास जताया कि वह बेहद अच्छा इंसान है और इन्वेस्टर है। हू को झांसा देते हुए उसने उसकी 11 लाख की रकम निवेश करवा दी। जब हू ने पैसे निकालने की कोशिश की तो मालूम हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गई है।
हू ने जब धोखा खाने के बाद चेन से संपर्क किया तो उसने फिर नई कहानी बुनी और दावा किया कि वह म्यांमार में एक घोटाले में फंस गया है और इसी कारण वह अपने पैसे नहीं निकाल पा रही है। इतना सबकुछ हो जाने के बाद भी वह सचेत नहीं हुई। क्योंकि उसकी आंखों में प्यार का पर्दा पड़ा था। अब वह चेन को आर्थिक नुकसान से बाहर निकालने के लिए डकैतियां करने लगी। चेन के साथ मिलकर लोगों को चूना लगाने लगी। चेन धोखाधड़ी के लिए लेनदेन हू के खाते से ही करता था। इसकी ऐवज पर हू को रकम का एक हिस्सा भी दिया जाता था।
पिछले साल सितंबर में, पुलिस ने हू को गिरफ्तार किया। हू ने कूबलनामे में पुलिस को सारी हकीकत बयां कर दी। चूंकी वह खुद चेन की धोखाधड़ी का शिकार हुई थी तो उसे केवल ढाई साल की सजा और जुर्माने की सजा हुई है।
Tags: