नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबु धाबी में एक बड़ी खबर आई है. वहां बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास एक इलेक्ट्रिकल जनरेटर पर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे आग लग गई. यह घटना अल-धफरा इलाके में हुई. हालांकि अच्छी बात यह है कि कोई भी घायल नहीं हुआ और न्यूक्लियर रेडिएशन का कोई खतरा नहीं हुआ.
प्रशासन ने कहा कि घटना के तुरंत बाद आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. अबु धाबी की मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि इस घटना में कोई भी इंसान घायल नहीं हुआ. साथ ही रेडिएशन का कोई खतरा नहीं हुआ. रेडिएशन सेफ्टी लेवल्स बिल्कुल नॉर्मल रहे. बस बाहरी जनरेटर में आग लगी जिसे बाद में काबू किया गया.
Tags: