क्या कनाडा को संकट से निकाल पाएंगे नए पीएम मार्क कार्नी?

Update: 2025-03-10 11:29 GMT

कनाडा : कनाडा में महंगाई और बेरोजगारी जैसे आर्थिक संकट के बीच सत्ता परिवर्तन हुआ है। मार्क कार्नी अब देश की कमान संभालने जा रहे हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या वे जस्टिन ट्रूडो की विफलताओं से सबक लेकर देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला पाएंगे?

लिबरल पार्टी को चुनाव में बढ़त

 चुनाव पूर्व सर्वे में लिबरल पार्टी को कंजर्वेटिव पार्टी से दो प्रतिशत ज्यादा समर्थन मिला।
 जस्टिन ट्रूडो की विक्टिम कार्ड रणनीति काम आई, जिससे उनकी पार्टी को फायदा हुआ।

ट्रूडो से कार्नी तक – क्या बदलेगी रणनीति?

 ट्रूडो सरकार के दौरान कनाडा में महंगाई बढ़ी, बेरोजगारी दर में भी इजाफा हुआ।
 मार्क कार्नी, जो बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ कनाडा के गवर्नर रह चुके हैं, आर्थिक सुधारों पर फोकस कर सकते हैं

कनाडाई जनता की बदलती प्राथमिकताएं

 ट्रूडो के कार्यकाल में कनाडाई लोग अमेरिका में छुट्टियां मनाने जाते थे, लेकिन इस बार ट्रेंड बदला।
टोरंटो, मांट्रियाल, ओटावा और क्यूबेक के लोग वैंकूवर की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे घरेलू पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है।

क्या कार्नी की आर्थिक नीति लाएगी सुधार?

 मार्क कार्नी के सामने सबसे बड़ी चुनौती महंगाई को नियंत्रित करना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना होगी।
उनका वित्तीय अनुभव उन्हें इस चुनौती से निपटने में मदद कर सकता है, लेकिन इसके लिए मजबूत नीतिगत बदलाव की जरूरत होगी।


Tags:    

Similar News