भारत के साथ करेंगे आपसी हितों के मुताबिक व्यापार : राष्ट्रपति पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि पश्चिमी देशों के प्रतिबंध रूस की अर्थव्यवस्था को बर्बाद नहीं कर सकते।

Update: 2022-06-10 01:11 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि पश्चिमी देशों के प्रतिबंध रूस की अर्थव्यवस्था को बर्बाद नहीं कर सकते। ऐसा इसलिए है क्योंकि रूस की अर्थव्यवस्था खुली हुई है और सहयोगी देशों के साथ उसका लेन-देन जारी है। पुतिन ने कहा, हमने सोवियत संघ से मिले अनुभवों से सीखा है। सोवियत संघ की तरह रूस की अर्थव्यवस्था बंद नहीं है। भारत और चीन के साथ व्यापार संबंधों पर पूछे गए सवाल के जवाब में पुतिन ने कहा, हमारी अर्थव्यवस्था हमेशा खुली रहेगी। हम आपसी हितों के अनुसार सौदे करेंगे। युवा उद्यमियों के साथ बैठक में पुतिन ने कहा है कि हम किसी एक के लिए नहीं हैं और न ही कोई हमारे लिए इकलौता है। हम सबके साथ मिलकर व्यापार करने के लिए तैयार हैं और करेंगे।

गेहूं की आपूर्ति के लिए रूस ने प्रतिबंध हटाने की मांग की
बता दें कि कुछ दिनों पहले रूस ने साफ कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं की आपूर्ति के लिए उसके ऊपर लगे प्रतिबंध (रोक) हटने चाहिए। प्रतिबंध हटे बगैर उसके लिए समुद्री मार्ग से गेहूं की आपूर्ति कर पाना संभव नहीं है। गौरतलब है कि तुकिये ने रूस की इस शर्त का समर्थन किया है। जबकि इटली ने रूस से यूक्रेन को गेहूं के निर्यात का रास्ता देने के लिए कहा है। बता दें कि रूस गेहूं और खनिज उवर्रक का दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है।
इस समय गेहूं के बड़े निर्यातक यूक्रेन की गेहूं निर्यात व्यवस्था पर भी रूस का अधिकार है। उल्लेखनीय है कि रूस की अपेक्षा को पूरा नहीं किया गया तो दुनिया में खाद्यान्न संकट पैदा होना तय है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर हो रहे लगातार हमलों के बीच राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यूक्रेनी सैनिकों की संख्या बढ़ी है और वे आत्मसर्मपण नहीं करने वाले। इस बीच, रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने लुहांस्क के 97 प्रतिशत क्षेत्र को 'मुक्त' कराने का दावा किया है।
यूक्रेनी सैनिक देंगे हमलों का मुंहतोड़ जवाब: लुहांस्क के गवर्नर
लुहांस्क के गवर्नर शेरी हैदाई ने मंगलवार को बताया कि रूसी सैनिकों ने सीविरोडोनेस्क के तटवर्ती औद्योगिक क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। बताया जाता है कि यह यूक्रेन के आधिपत्य वाले लुहांस्क क्षेत्र का एक प्रमुख शहर है। हैदाई ने कहा कि सीविरोडोनेस्क की गलियों में भीषण युद्ध जारी है, जिसने सफलता के मायने बदल दिए हैं। स्थितियां लगातार बदल रही हैं, लेकिन यूक्रेनी सैनिक हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->