ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे एक शाही जीवनशैली से स्वयं को अलग करने की प्रक्रिया उनके लिए काफी मुश्किल रही। ओफ्रा विनफ्रे को दिए साक्षात्कार के दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कैसे जब वे इस शाही जीवन से अलग हो गए, तो यूएस के टायलर पेरी ने उन्हें (हैरी और मेगन) को साल 2020 में कैलिफोर्निया में एक घर और सुरक्षा प्रदान की थी।

दरअसल पेरी ने इस जोड़े को अपनी एक हॉलीवुड हवेली में ठहरने और उनकी सुरक्षा का उपयोग करने का ऑफर किया, जब वे 2020 में कनाडा से लॉस एंजिल्स चले आए थे। इस जोड़े ने बताया कि उन्होंने पश्चिमी कनाडा के वैंकूवर द्वीप पर मौजूद घर को छोड़ने का फैसला कर लिया था, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को पता चल चुका था।
मेगन ने साक्षात्कार में कहा, ''हमारे पास कोई खास प्लान नहीं था। हमें एक घर की जरुरत थी और टायलर पेरी ने हमें सुरक्षा के साथ एक घर देने की पेशकश की, ऐसे में इस जगह ने हमें सांस लेने और ठहर कर सोचने का समय दिया कि आखिर हम करने क्या जा रहे हैं?"
कौन हैं टायलर पेरी?
51 साल के टायलर पेरी एक अमेरिकी फिल्म-मेकर, कॉमेडियन, एक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रिटराइटर हैं। उनकी फिल्मों और टीवी शो ने उन्हें अमेरिका में खासकर अफ्रीकी अमेरिकियों के बीच एक स्टार बना दिया है।
साल 2015 में, उन्होंने अटलांटा, जॉर्जिया के बाहर 330-एकड़ के एक फिल्म स्टूडियो का निर्माण किया, जिससे शहर के एक फिल्म-मेकिंग डेस्टिनेशन बनाया जा सके। इस बीच बीते साल, फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार वह एक अरबपति बन गए।
इससे कुछ महीनों पहले ही वो सुर्खियां में रहे थे, जब उन्होंने खुलासा किया था कि वह एक 'मिड-लाइफ क्राइसिस' से जूझ रहे हैं। ऐसा कहते हुए वह, लंबे समय से उनकी प्रेमिका और उनके एकमात्र बच्चे की मां, गेलिला बेकेले से अलग हो गए थे।


Tags: