यह कैसा न्याय? यौन उत्पीड़न की शिकायत करने वाली कर्मचारी को अलीबाबा कंपनी ने नौकरी से ही निकाल दिया

Update: 2021-12-13 06:27 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चीन की मशहूर ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने अपनी एक महिला कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है। इस कर्मचारी ने हाल ही में साथी कर्मचारी और ग्राहक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कर्मचारी का आरोप था कि यह घटना उस वक्त अंजाम दी गई जब यह दोनों इस साल की शुरुआत में उसके साथ बिजनेस ट्रिप पर गए थे।

आरोपों को बताया गया झूठा
कर्मचारी को नौकरी से निकाले जाने का पत्र चीन के एक सरकारी अखबार में रविवार को प्रकाशित हुआ था। इसमें कर्मचारी के आरोपों को झूठा बताया गया है। साथ ही कहा गया है कि उक्त कर्मचारी के आरोपों से कंपनी की प्रतिष्ठा का नुकसान पहुंचा है। कर्मचारी ने अगस्त में अपने साथ हुई घटना को सार्वजनिक करते हुए कहा था कि कंपनी जुलाई में हुए इस मामले में कार्रवाई नहीं कर सकी है। वहीं सितंबर में पूर्वी शैंडांग प्रांत की एक कोर्ट ने इस कर्मचारी के केस को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने इसे अपराध भी मानने से इंकार कर दिया था। कर्मचारी ने सरकारी समाचार पत्र को बताया कि उसे नवंबर में नौकरी से निकाल दिया गया था। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस कर्मचारी ने उत्पीड़न के बारे में गलत सूचना दी। इसके बाद उसने कंपनी के ऊपर भी केस हैंडल न करने का गलत आरोप लगाया। इसके चलते कंपनी की प्रतिष्ठा पर गलत प्रभाव पड़ा है।
कर्मचारी ने कहा, मैंने कोई गलती नहीं की है
चाइनीज अखबार ने इस कर्मचारी का एक इंटरव्यू भी प्रकाशित किया है। इस इंटरव्यू में कर्मचारी ने कहा है कि उसने कोई गलती नहीं की है। साथ ही वह इस नतीजे को स्वीकार नहीं करेगी। कर्मचारी ने कहाकि वह भविष्य में अपने अधिकारों के बचाव के लिए कानूनी साधनों का इस्तेमाल करेगी। गौरतलब है कि अलीबाबा ने यौन उत्पीड़न के दोषी कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया था। वहीं चैनल न्यूज एशिया के मुताबिक उसने इस घटना के प्रचार के दोषी अन्य कर्मचारियों को डिसमिस कर दिया था। वहीं कंपनी ने महिला कर्मचारी को नौकरी से हटाने के मामले को लेकर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।
Tags:    

Similar News