दुनिया के 5 सबसे ठंडे शहरों का नजारा, जहां जम जाता है खून

ठंड के बीच आपको ऐसी गर्मी भी बेहतर लगने लगेगी. दुनिया के कुछ ऐसे शहर जहां का तापमान इतना गिर जाता है कि आप सुन्न पड़ सकते हैं. तस्वीरों में देखिए उन शहरों का नजारा.

Update: 2022-04-10 15:46 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आर्कटिक सर्कल के ऊपर स्थित इस जगह का न्यूनतम तापमान -33 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान -24.5 डिग्री सेल्सियस रहता है. ये शहर येनिसी नदी के किनारे पर है और यहां लगभग 20,000 से ज्यादा लोगों का घर है. कई साल पहले एक तूफान के दौरान यहां का तापमान -40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और कई फीट बर्फ जम गई थी.

हारबिन, हेइलोंगजियांग, चीन
हारबिन हेइलोंगजियांग प्रोविंस की राजधानी है. यहां 10 मिलियन से ज्यादा लोगों का घर है. इसे आइस सिटी के नाम से भी जाना जाता है. इस शहर का अधिकतम तापमान -24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -42 डिग्री सेल्सियस रहता है. इस शहर में स्नो एंड आइस फेस्टिवल भी मनाया जाता है.
विनिपेग, मैनिटोबा, कनाडा
मैनिटोबा प्रोविंस की राजधानी वनिपेग में सात लाख से ज्यादा लोगों के घर हैं. इस शहर की कड़क ठंड आपको नानी याद दिला देगी. यहां का अधिकतम तापमान -45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
याकूत्स्क, सखा रिपब्लिक, रूस
रूस के इस शहर में लगभग 2,80,000 से ज्यादा लोग अपना जीवन यापन करते हैं. सर्दियों में यहां का अधिकतम तापमान -38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इस शहर ने 1891 में ऑल टाइम रिकार्ड बनाकर -64 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था.
येलोनाइफ, उत्तर पश्चिमी क्षेत्र, कनाडा
सर्दियों में इस शहर की सड़कों पर बर्फ की परत दिखाई देती है. इसका सामान्य न्यूनतम तापमान -32 डिग्री सेल्सियस रहता है. फरवरी 1947 में शहर ने सबसे ठंडा तापमान यानी -51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था. येलोनाइफ को 2014 में कनाडा के सबसे ठंडे शहर का खिताब दिया गया था.


Tags:    

Similar News

-->