Washington वाशिंगटन, 13 जून: अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में एक अमेरिकी एजेंसी भारत की मदद करेगी। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) ने कहा कि वह अमेरिकी विशेषज्ञों की एक टीम भारत भेज रहा है। एनटीएसबी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह जांच में भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की मदद करेगा।
एजेंसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार, केवल भारत सरकार ही जांच के बारे में आधिकारिक विवरण साझा करेगी। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी। इसमें 242 लोग सवार थे- 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई। विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने भी कहा कि वह NTSB के संपर्क में है। इसने कहा कि अगर कहा गया तो अमेरिका भारत में एक टीम भेजने के लिए तैयार है और तकनीकी मदद भी देगा।
Tags: