US टैरिफ से जापान को कार निर्यात में 17 अरब डॉलर का नुकसान संभव: UN trade agency
वर्ल्ड: अमेरिका द्वारा ऑटोमोबाइल सेक्टर पर 25% टैरिफ लागू करने के फैसले से जापान को अपने कार निर्यात में करीब 17 अरब डॉलर तक की संभावित हानि हो सकती है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र (ITC) की प्रमुख जूलिया स्पाइस ने शुक्रवार को जिनेवा में दी।
उन्होंने कहा कि जापान का ऑटोमोबाइल क्षेत्र देश के कुल निर्यात का 20% हिस्सा है और इसका अधिकांश हिस्सा अमेरिकी बाजार में जाता है। नए टैरिफ नियमों के लागू होने के बाद यह झटका जापानी अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। टैरिफ गुरुवार से प्रभावी हो चुका है।