US Firing: अमेरिका में एक चर्च में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घटना के समय सभी लोग एक शोक सभा में शामिल थे। हमलावर अभी भी फरार है। पुलिस मौके पर मौजूद रही। दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। संदिग्ध अभी भी फरार है।
अधिकारियों को जांच के दौरान कुछ सुराग मिले हैं और वे इसमें शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आठ पीड़ित वयस्क थे। जांचकर्ताओं ने कहा कि गोलीबारी एक अचानक हुई घटना लगती है। पुलिस ने कहा कि वे संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं।