US Election Result: बाइडन को करना होगा थोड़ा और इंतजार, जॉर्जिया की वोट हो सकती है 'लकी साबित'

अमेरिकी राष्ट्रपति का ताज किसके सिर सजेगा यह मतदान के तीन दिन बाद तक तय नहीं हो सका।

Update: 2020-11-07 03:30 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अमेरिकी राष्ट्रपति का ताज किसके सिर सजेगा यह मतदान के तीन दिन बाद तक तय नहीं हो सका। हालांकि डेमोक्रेट जो बाइडन जीत के और करीब पहुंच गए हैं। इधर, ट्रंप की व्हाइट हाउस दूरी बढ़ती जा रही है। वहीं जॉर्जियां में बाइडन ट्रंप के बीच जीत के लिए घमासान जारी है। दोनों के बीच वोटों का फासला बहुत कम है।

शुक्रवार को वह 16 निर्वाचक मंडल मतों वाले जॉर्जिया में भी बाइडन से 1,096 मत पीछे हो गए। बुधवार रात तक ट्रंप यहां 50 हजार वोटों से आगे थे। वहीं 20 निर्वाचक मंडल मत वाले पेन्सिलवेनिया में बाइडन ट्रंप से 5,587 वोट आगे हो गए हैं। ट्रंप बुधवार रात तक सात लाख वोट से आगे थे। ट्रंप का आंकड़ा 214 पर ही अटका है।

दूसरी ओर, एरिजोना के 11 मतों के साथ बाइडन 264 तक पहुंच गए हैं। ऐसे में वह 270 के जादुई नंबर से महज छह पायदान दूर हैं। एरिजोना के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं। बाइडन नेवादा में भी आगे हैं। दूसरी ओर, निर्णायक राज्यों एरिजोना, नेवादा, नॉर्थ कैरोलिना और अलास्का में वोटों की गिनती जारी है।

इस बीच, जॉर्जिया में निर्वाचन अधिकारी ने दोबारा मतगणना का फैसला किया। इससे यहां नतीजे नवंबर अंत तक आने की उम्मीद है। ट्रंप अभियान ने पेन्सिलवेनिया और एरिजोना में भी दोबारा गिनती की मांग की है। 


Tags:    

Similar News