World वर्ल्ड: बीजिंग और वाशिंगटन के बीच बढ़ते व्यापार तनावों के बीच चीन ने अमेरिका के साथ उच्च-स्तरीय वार्ता के लिए हामी भर दी है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर भारी शुल्क लगाने के बाद, चीन ने सार्वजनिक रूप से सख्त तेवर दिखाए।
वार्ता जिनेवा में आयोजित की गई, जिसे स्विट्ज़रलैंड ने तटस्थ स्थल के रूप में प्रस्तावित किया था। फेंटानिल से जुड़े अमेरिकी पत्र और प्रतिनिधियों की चयन प्रक्रिया को लेकर विवादों ने बातचीत को और जटिल बना दिया। लेकिन आर्थिक अस्थिरता और वैश्विक दबाव ने दोनों देशों को बातचीत की मेज पर ला दिया।