US और जापान ने चीन के खिलाफ सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर किया सहमति

Update: 2025-03-30 10:27 GMT

World वर्ल्ड: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने रविवार को टोक्यो में जापानी रक्षा मंत्री जेन नाकातानी के साथ बैठक के दौरान जापान को चीन की सैन्य आक्रामकता का सामना करने के लिए अहम साझीदार बताया। उन्होंने कहा कि जापान और US की साझेदारी, विशेषकर ताइवान जलडमरूमध्य में, चीन के सैन्य प्रभाव को रोकने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

हेगसेथ ने यह भी कहा कि अमेरिका और जापान ने संयुक्त रूप से हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के निर्माण की योजना को तेज करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, SM-6 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का उत्पादन भी संयुक्त रूप से किया जाएगा




Tags:    

Similar News