अफगान लड़कियों के शिक्षा के अधिकार पर UNSC ने जारी किया प्रेस स्टेटमेंट, की स्कूल खोलने की मांग

तालिबान से लड़कियों की शिक्षा को लेकर किए गए अपने वादे को पूरा करते हुए स्कूलों को फिर से खोलने को कहा है।

Update: 2022-03-28 04:58 GMT

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को नौ महीने बीत चुके हैं। यहां दिन पर दिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। तालिबानी सरकार ने हाल ही में छठी कक्षा के बाद लड़कियों की पढ़ाई रोक दी है। उसने अपने वादे से मुकरते हुए माध्यमिक स्कूल नहीं खोले। जिस पर कई देशों ने अपना विरोध जताया है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी इस मसले पर चिंता जताई है। यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने बताया कि यूएन ने अफगानिस्तान और अफगान लड़कियों के शिक्षा के अधिकार पर प्रेस वक्तव्य जारी किया है।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने अफगानिस्तान के लिए यूएन जनरल सेक्रेटरी के विशेष प्रतिनिधि देबोरा लायन्स से अफगान में लड़कियों के लिए पढ़ाई के अधिकार पर ब्रीफिंग ली।
यूएनएससी ने कहा कि सदस्यों देशों ने तालिबानी सरकार द्वारा लड़कियों के लिए शिक्षा पर रोक लगाने के निर्णय को लेकर चिंता जताई है। यूएन ने तालिबान से लड़कियों की शिक्षा को लेकर किए गए अपने वादे को पूरा करते हुए स्कूलों को फिर से खोलने को कहा है।

Tags:    

Similar News