न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप पर आया भूकंप

Update: 2025-03-25 02:28 GMT

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप के पश्चिमी तट के पास मंगलवार को सुबह भूकंप के झटके लगे. भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक 2:43 PM पर आया. यह एक शक्तिशाली भूकंप है, जिसकी तीव्रता 7.0 है. यह जानकारी संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने दी है.

भूकंप की गहराई 33 किमी रही. जियोनेट की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में न्यूजीलैंड के अलग-अलग इलाकों में 8 भूकंप आए हैं. मंगलवार को सबसे पहला भूकंप सुबह नेपियर में आया, जिसकी तीव्रता 2.7 थी, जिसे बेहद कमजोर बताया गया.

 

Tags:    

Similar News