युद्ध ब्रेकिंग: सड़क के साइन हटा रही है यूक्रेन की सड़क कंपनी

Update: 2022-02-27 03:12 GMT

नई दिल्ली: यूक्रेन की सड़क कंपनी रूसियों को भ्रमित करने के लिए सड़क के साइन हटा रही है. सड़कों के निर्माण और रखरखाव के प्रभारी एक यूक्रेनी कंपनी ने कहा है, 'वह उन सभी सड़क संकेतों को हटा रही है जिनका उपयोग रूसी सेना द्वारा देश भर में अपना रास्ता खोजने के लिए किया जा सकता है.' उन्होंने कहा कि "दुश्मन के पास खराब संचार है, वे इलाके में नेविगेट नहीं कर सकते हैं." वहीं कंपनी उक्रावतोडोर ने एक फेसबुक अपडेट में कहा, "आइए हम उन्हें सीधे नरक में जाने में मदद करें."

बातचीत को तैयार नहीं Ukraine
रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा कर दिया है कि अब यूक्रेन पर हर दिशा से हमला करने का काम किया जाएगा. उनके अनुसार रूस ने बातचीत का जो प्रस्ताव दिया था, उसे यूक्रेन ने ठुकरा दिया है.

Tags:    

Similar News