World वर्ल्ड: यूक्रेनी सेना ने रूस के दक्षिणी रॉस्तोव क्षेत्र में स्थित एक तेल डिपो पर हमला किया, जिसे यूक्रेन के कब्जे वाले हिस्सों में रूस की सेनाओं को ईंधन आपूर्ति के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। यूक्रेनी सेना के जनरल स्टाफ ने बताया कि विशेष ऑपरेशन यूनिट्स और रॉकेट बलों के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया गया। यह डिपो यूक्रेन के पूर्वी सीमा से कुछ दूर स्थित है।
यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा, हमारे बलों द्वारा लक्ष्य क्षेत्र में हमला किया गया है, और आग लगने की पुष्टि हुई है। हमले के परिणामों की जांच की जा रही है।