World वर्ल्ड: यूक्रेन की वायु सेना ने शनिवार सुबह एक रूसी Su-35 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। सेना ने बताया कि यह कार्रवाई कुर्स्क दिशा में एक सुनियोजित हवाई अभियान के तहत की गई।
यूक्रेनी सेना ने कहा कि 7 जून की सुबह यह अभियान सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। हालांकि, इस घटना से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की गई है। रूसी पक्ष की ओर से फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बीते सप्ताह यूक्रेन की खुफिया एजेंसी SBU ने रूसी सैन्य हवाई अड्डों पर ड्रोन हमले किए थे, जिनमें 40 से अधिक विमान निशाना बनाए गए थे।