युद्ध के बीच यूक्रेन का दावा- राष्ट्रपति जेलेंस्की समेत इन 3 लोगों को मारना चाहता है रूस
कीव: यूक्रेन का दावा है कि रूसी वैगनर समूहों के लड़ाकों को राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की समेत तीन लोगों को जान से मारने का काम सौंपा गया है. इसमें जेलेंस्की के साथ-साथ उनका दायां हाथ माने-जाने वाले Andriy Ermak, यूक्रेन के पीएम Denys Shmyhal का नाम शामिल है.
यूक्रेन की राजधानी कीव से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. बता दें कि यहां एक शॉपिंग सेंटर में आग लग गई है. आग की लपटें दूर तक देखी जा सकती हैं, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल रहा है.
यूक्रेन की मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व सांसद कोटवीत्स्की की पत्नी ने #Zakarpattya के माध्यम से यूक्रेन के लिए $2.8 मिलियन और 1.3 मिलियन यूरो की सहायता मांगी है. ये रकम हंगरी के बॉर्डर पर सीमा रक्षकों ने पकड़ी है.