यूएई ने भारत-पाक युद्धविराम घोषणा का किया स्वागत, सीमा को बताया 'विवादित'

पाकिस्तान के सैन्य ऑपरेशन के महानिदेशक की ओर से की गई बैठक के बाद इस समझौते पर सहमति हुई।

Update: 2021-03-01 02:40 GMT

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की पहल का संयुक्त अरब अमीरात ने स्वागत किया है। यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी इसकी जानकारी दी है। रविवार को जारी किए गए बयान के मुताबिक, यूएई मंत्रालय स्थायी युद्ध विराम के पालन करने के महत्व पर जोर दिया।

बता दें कि गुरुवार को भारत-पाकिस्तान ने साझा बयान जारी कर 2003 के युद्ध विराम समझौते का सख्ती के साथ निरीक्षण करने की बात कही थी। इससे पहले ही संयुक्त राष्ट्र और संयुक्त अरब अमेरिका ने इस फैसले का स्वागत किया था। अब यूएई ने भारत-पाकिस्तान सेनाओं द्वारा कश्मीर के विवादित जगह पर युद्ध विराम के फैसले का स्वागत किया है।
बयान में कहा गया है कि संयुक्य अरब अमीरात भारत और पाकिस्तान की सेनाओं की ओर से कश्मीर मुद्दे पर युद्ध विराम के एलान का स्वागत करता है। संयुक्त अरब अमीरात भारत और पाकिस्तान के साथ ऐतिहासिक संबंध रखता है, इसलिए इस देश ने भारत-पाकिस्तान की तरफ से उठाए गए कदम की सराहना करता है।
बयान में आगे कहा गया कि यूएई विदेश मंत्रालय भारत-पाकिस्तान के बीच स्थायी युद्ध विराम के पालन के महत्व पर जोर देता है। इससे दोनों देशों को फायदा होगा और शांति बहाल करने में मदद मिलेगी। भारत और पाकिस्तान के सैन्य ऑपरेशन के महानिदेशक की ओर से की गई बैठक के बाद इस समझौते पर सहमति हुई।


Tags:    

Similar News