World वर्ल्ड: यूक्रेन के पोल्टावा शहर पर हुए एक रुसी हमले में दो लोग मारे गए और 11 लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय गवर्नर के अनुसार, इस हमले में एक सैन्य भर्ती केंद्र और एक आवासीय इमारत में आग लग गई थी।रूस ने हाल के हफ्तों में यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल हमलों को तेज कर दिया है। यह हमला उन बड़े हमलों में से एक था, जो रूस ने अपनी पूर्ण आक्रमण के बाद किए हैं।