ट्रंप के वकील रूडी गिलियानी पाए गए कोरोना वायरस पॉजिटिव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकील रूडी गिलियानी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।

Update: 2020-12-07 04:42 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकील रूडी गिलियानी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। राष्ट्रपति ने रविवार दोपहर ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर गिलियानी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। चुनाव परिणामों को पलटने के ट्रंप के प्रयासों की खातिर उन्होंने हाल में कई राज्यों की यात्राएं की थीं।

'जल्द मिलेंगे'
पॉजिटिव पाए जाने के बाद गिलियानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रंप ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, 'रूडी आप जल्द स्वस्थ हों। हमलोग जल्द मिलेंगे।' रविवार सुबह गिलियानी ने 'फॉक्स न्यूज' के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिसमें ट्रंप की ओर से कई राज्यों में दी गई कानूनी चुनौतियों पर उन्होंने चर्चा की थी।
'चीनी वायरस'
ट्रंप ने अपने ट्वीट में कोरोना को 'चीनी वायरस' बुलाया है। गौरतलब है कि ट्रंप महामारी की शुरुआत से ही चीन पर हमलावर रहे हैं और आरोप लगाते रहे हैं कि पेइचिंग ने वायरस की गंभीरता को लेकर जानकारी दुनिया से छिपाई। वहीं, कुछ दिन पहले अमेरिका की CDC की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पिछले साल चीन के वुहान में वायरस के मामले सामने आने से पहले अमेरिका में लिए गए खून के नमूनों में SARS-CoV-2 से लड़ने वाली ऐंटीबॉडीज पाई गई थीं।


Tags:    

Similar News

-->