ट्रंप प्रशासन ने न्यू जर्सी के चार शहरों के खिलाफ मुकदमा दायर किया

Update: 2025-05-25 11:30 GMT

World वर्ल्ड: अमेरिका की ट्रंप प्रशासन ने न्यू जर्सी के चार शहरों,न्यूआर्क, हॉबोकन, जर्सी सिटी और पैटरस के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि ये शहर संघीय आप्रवास एजेंटों के काम में बाधा डाल रहे हैं।

फेडरल कोर्ट में दायर इस मुकदमे में कहा गया है कि इन शहरों की स्थानीय नीतियां अवैध अप्रवासियों की जानकारी संघीय एजेंटों को देने से रोकती हैं और स्थानीय पुलिस को ऐसे लोगों को संघीय एजेंटों के हवाले करने से रोकती हैं। इस नीति का उद्देश्य संघीय आप्रवास प्रवर्तन को बाधित करना बताया गया है।

इससे पहले अप्रैल में एक संघीय न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन को ऐसे शहरों को फंडिंग रोकने से रोक दिया था जो आप्रवास नीतियों के कड़े प्रवर्तन में सहयोग नहीं कर रहे हैं।


Tags:    

Similar News

null