अमेरिका के मिशिगन में बवंडर ने मचाई तबाही, एक की मौत, 40 घायल

अमेरिका के मिशिगन में बवंडर ने मचाई तबाही

Update: 2022-05-21 14:30 GMT
वाशिंगटन, एपी: अमेरिका के मिशिगन में शुक्रवार को आए तेज बवंडर से तबाही की खबर है। इसकी चपेट में आने से एक की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। बवंडर इतना भीषण था कि सड़कों पर खड़ी गाड़ियां पलट गई। कई घरों की छत उड़ गई और बिजली के खंभे उखड़ गए। यह बवंडर स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब तीन बजकर 45 मिनट पर डेट्राइट से तकरीबन 370 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में गेलार्ड शहर में आया। इस शहर में करीब 4,200 लोग रहते हैं। बवंडर की चपेट में आकर घायल हुए लोगों में से 23 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिशिगन राज्य गश्त विभाग ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

खबर में अपडेट जारी है।
Tags:    

Similar News