लाल ग्रह पर इंसानों की पूरी कॉलोनी बसाना है- एलन मस्क

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-03-21 15:32 GMT

वॉशिंगटन : वैज्ञानिक कई साल पहले ही चांद पर कदम रख चुके हैं और अब मंगल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। दुनिया के सबसे अमीर शख्स, टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क का सपना सिर्फ मंगल पर कदम रखने का नहीं बल्कि 'लाल ग्रह' पर इंसानों की पूरी कॉलोनी बसाने का है। एलन मस्क ने दावा किया था कि 2024 में मानव मंगल ग्रह पर कदम रखेगा लेकिन अब उन्होंने अपनी इस तारीख को थोड़ा आगे बढ़ा दिया है।

एलन मस्क ने 2016 में मंगल ग्रह पर इंसानों का शहर बसाने का अपना प्लान दुनिया के सामने रखा था। उस वक्त मस्क ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि 2024 तक एक क्रू मिशन मंगल ग्रह पर कदम रख सकता है। इसके बाद मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने मंगल ग्रह पर जाने के लिए रॉकेट निर्माण के कई प्रयास किए लेकिन लग नहीं रहा कि मस्क की डेटलाइन तक यह काम पूरा हो पाएगा। खुद मस्क ने बुधवार को ट्विटर पर एक यूजर को जवाब देते हुए इसका खुलासा किया।
एलन मस्क के अनुसार इंसान कम से कम 2029 तक मंगल पर कदम रख पाएगा, यानी 1969 में चांद पर पहली बार इंसान के पहुंचने के 60 साल बाद। मस्क ने दूसरी बार इंसान के मंगल पर पहुंचने की तारीख बदली है। दिसंबर 2020 तक उन्होंने इसके लिए 2026 का लक्ष्य रखा था। स्पेसएक्स नासा के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को चांद और भविष्य में मंगल पर भेजने के लिए 'स्टारशिप' को डिजाइन कर रहा है।
आज 9300 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चंद्रमा पर गिरेगा चीन का रॉकेट, भारत का चंद्रयान-2 लेगा तस्वीरें!
स्टारशिप ने कई ऊंची उड़ानें तो भरी हैं लेकिन अभी तक यह अंतरिक्ष में जाने में कामयाब नहीं रहा है। एलन मस्क के बाद दुनिया के कई अमीर उद्योगपति अंतरिक्ष में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। हालांकि इन्होंने स्पेस टूरिज्म के क्षेत्र में कदम रखा है और आम यात्रियों को 'अंतरिक्ष की सीमा' तक भेजा है। लेकिन एलन मस्क का इरादा सिर्फ अंतरिक्ष की सीमा तक पहुंचना नहीं है। वह स्पेस स्टेशन और उसके आगे मंगल तक पहुंचने का सपना देख रहे हैं।
Tags:    

Similar News