पुतिन प्रशासन की सेंसरशिप के खिलाफ महिला ने सिला अपना मुंह, सड़क पर पोस्टर लेकर आई नजर

फिर शहर के मनोरोग क्लीनिक में ले जाया गया। ओवीडी इन्फो ने उसकी रिहाई के लिए लोगों से समर्थन मांगा है।

Update: 2022-05-06 09:31 GMT

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध के खिलाफ रूस में ही लोगों ने प्रदर्शन किया, जिसे राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) ने खत्म कर दिया। पुतिन प्रशासन की ओर लगाए जा रहे सेंसरशिप के विरोध में एक रूसी महिला ने अपना मुंह सिल कर विरोध दर्ज कराया। महिला के विरोध के बाद अब उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

येकातेरिनबर्ग के पूर्वी शहर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने नादेज़्दा सईफुतदीनोवा को एक मनोरोग फैसिलिटी में कैद करने के लिए बल का इस्तेमाल किया। सईफुतदीनोवा गंभीर मुकदमों से बच गई हैं, लेकिन उन पर रूसी सशस्त्र बलों को बदनाम करने का मुकदमा चल सकता है। 30 वर्षीय महिला ने शहर में अकेले प्रदर्शन करने से पहले अपने मुंह को सुई धागे से सिल लिया था।
महिला ने लहराए पोस्टर
महिला ने हाथ में एक पोस्टर पकड़ रखा था, जिस पर लिखा था 'आप चुप नहीं रह सकते। आप चुप नहीं रह सकते। इसकी कीमत हमारी चेतना है। युद्ध शांति नहीं है। आजादी गुलामी नहीं है। अज्ञानता शक्ति नहीं है।' सईफुतदीनोवा का विरोध तब सामने आया है जब युद्ध के खिलाफ होने वाले लोगों को रूस में प्रदर्शन से रोका गया। उन्हें रोकने के लिए बल का इस्तेमाल किया गया।
डॉक्टरों ने धागा निकाला
ओवीडी इन्फो मानवाधिकार समूह को सईफुतदीनोवा ने बताया कि उसने सच में अपना मुंह सुई और धागे से सिल लिया था। पुलिस जब उसे स्टेशन लेकर आई तो डॉक्टरों ने उसके मुंह से धागों को निकाला और घावों की जांच की। यहां से पहले उसे एक ट्रॉमा क्लीनिक ले जाया गया और फिर शहर के मनोरोग क्लीनिक में ले जाया गया। ओवीडी इन्फो ने उसकी रिहाई के लिए लोगों से समर्थन मांगा है।


Tags:    

Similar News

-->